Spread the love

रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज अदा, मस्जिद में दिखी सादगी और भाईचारे की झलक

आज रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद नमाज़ी सादगी और श्रद्धा के साथ मस्जिद से बाहर निकले। ततायर खुर्द की मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां एक विशेष आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।

नमाज के बाद सभी नमाज़ी आपस में गले मिले और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। माहौल पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण और भावनात्मक रहा, जहाँ हर कोई खुदा से दुआएँ मांगते हुए नजर आया।

इस मौके पर लोगों ने कहा कि रमजान हमें सादगी, संयम और भाईचारे की सीख देता है। यह दिन इबादत और आपसी प्रेम को और मजबूत करने का होता है। मस्जिद के बाहर निकलते हुए नमाज़ियों के चेहरों पर सुकून और आध्यात्मिक शांति की झलक साफ देखी जा सकती थी।

Share.