अब वर्दी में नहीं दिखेगी बिहार की लेडी सिंघम, IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार
बिहार में हाल के दिनों में दो प्रमुख आईपीएस अधिकारियों के इस्तीफे चर्चा में रहे हैं. इनमें आईजी शिवदीप लांडे और आईपीएस काम्या मिश्रा शामिल हैं. जहां शिवदीप लांडे का इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा जनवरी 2025 में मंजूर कर लिया गया है, वहीं काम्या मिश्रा के इस्तीफे की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है.
2019 बैच की आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने अगस्त 2024 में दरभंगा ग्रामीण एसपी के पद से इस्तीफा दिया था. उन्होंने पिता के कारोबार को संभालने के लिए यह निर्णय लिया. हालांकि, अगस्त 2024 तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ था और वह क्राइम मीटिंग में भी शामिल हुई थीं.
जानकारी के अनुसार, काम्या मिश्रा ने अगस्त 2024 में पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया था, लेकिन उस समय तक उनका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ था. हालांकि गृह मंत्रालय द्वारा अब उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।





