पंजाब नेशनल बैंक शाखा पूंछ का पुनर्निर्माण के बाद भव्य शुभारंभ

पूंछ (झांसी) – कस्बा पूंछ स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज बैंक का भव्य शुभारंभ किया गया। मंडल अध्यक्ष राजीव बंसल ने फीता काटकर और बैंक भवन में लगी लेख पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया।

40 वर्षों की सेवा का नया अध्याय

करीब 40 वर्ष पूर्व स्वर्गीय नरेंद्र सिंह परिहार के मकान में स्थापित इस ग्रामीण शाखा ने चार दशकों तक 40 से अधिक गांवों के लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कीं। अब पुनर्निर्मित भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बैंकिंग सेवाओं को और सुलभ बनाया गया है।

विशिष्ट अतिथि ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की 

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने उपस्थित उपभोक्ताओं को बैंक से मिलने वाले ब्याज दरों और अन्य लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने सुरक्षा उपायों पर चर्चा करते हुए ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बैंक से नकदी निकालते समय सतर्क रहें और किसी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सम्मानित अतिथिगण एवं ग्राहक

कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक अवधेश यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, बैंक के पुराने खाताधारक बुद्धसिंह यादव को साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित प्रमुख खाताधारक:

चेतराम तिवारी, दिनेश परिहार, हेमंत यादव, अजयपाल यादव, सुरेश यादव, रवि कनकने, दीपक मलैया, रामराजा राजपूत, अजय शुक्ला, रिंकू तिवारी, पप्पू कंदेले, अच्छन परिहार, निरपत मबूसा, अतर प्रधान सिकंदरा, उदय यादव, मनीष कदेले आदि।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर राकेश परिहार, महेश परिहार, शीलू गुप्ता, सुनील राजपूत, मिथलेश गुप्ता, राघवेंद्र यादव, नितिन, बैंक अधिकारी निहारिका गुप्ता, राही गोस्वामी, देवेंद्र गौतम, मानवेन्द्र चौहान, संजीव कुमार, अनिमेष, अभिषेक सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संवाददाता: पं. विवेक तिवारी की रिपौँट

Share.