Spread the love

चलिए नजर डालते हैं आज की प्रमुख खबर पर…

शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी — विधायक कुंवर कुशवाहा

गुरुवार को क्षेत्र के भठवा तिवारी स्थित गुलाबी देवी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कुंवर कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि आगे जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां भी हर क्षेत्र में लड़कों से किसी भी तरह कम नहीं हैं और शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर बन रही हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से ताकतवर बनने के लिए शिक्षित होना बेहद जरूरी है। जब तक सफलता न मिले, तब तक निरंतर प्रयास करना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने भी ग्रामीण क्षेत्र के होनहार बच्चों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की सफलता का रूप अलग होता है — ज़रूरत है अपनी प्रतिभा को पहचानने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की।

समारोह में कक्षा 1 से 10वीं तक के मेधावी छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक मुरलीधर कुशवाहा ने की और संचालन भाजपा नेता धीरज गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, अभिभावक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

तो यह थी अब तक की बड़ी खबर। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए Focus News 24×7 के साथ।
मैं हूं आपका अख्तर अली

Share.