सरस्वती शिशु मंदिर बालम भट्ट, जालौन में शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
जालौन, 8 मई 2025 (गुरुवार):
आज सरस्वती शिशु मंदिर बालम भट्ट, जालौन में शिशु भारती का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान रामकृपाल जी तथा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री सोहनलाल गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमान कृष्ण गोपाल जी, मधुसूदन उपाध्याय जी, श्री बांके बिहारी जी, दिनेश जी, श्री राम प्रकाश जी, श्री शिव कुमार जी, श्री राजीव शर्मा जी, श्री बाबूलाल जी, श्रीमती दीप्ति, श्रीमती निमिषा मिश्रा व बहन शैलजा वर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेश कुमार द्विवेदी जी ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
यह समारोह विद्यालय में नवचयनित शिशु भारती पदाधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
Focus News 24×7 के लिए आपका महेश चौधरी जालौन





