Spread the love

ससुराल से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक 

■ मोठ-समथर मार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना भिण्ड जिले के युवक नृपत सिंह राजावत की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हादसे में बदली

नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 मोठ से हमारे संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट

मोठ-समथर थाना क्षेत्र के पिपरी समथर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया।
आशीष शुक्ला गार्डन के पास मोटरसाइकिल सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नृपत सिंह राजावत है, जो मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के ग्राम गनेशपुरा, थाना लहार के निवासी थे। इन दिनों वह झांसी के महाराणा प्रताप नगर, पिछौर रोड, नवाबाद में रहते थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात नृपत सिंह अपनी ससुराल ग्राम साकिन से लौटकर घर आ रहे थे। वह अपनी मोटरसाइकिल UP70AN3850 से सफर कर रहे थे। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जैसे ही वह शुक्ला गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क हादसा हो गया।

इस हादसे में नृपत सिंह को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में झांसी पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोठ से हमारे संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट।

Share.