वृक्षों की महिमा महान । इनमें ही जीवन रक्षक औषधियां मिलती हैं , जो प्रत्येक मानव (नर-नारी, स्त्री-पुरुषों ) को देती हैं स्वस्थ रहने का विधान । वृक्षों की महिमा महान ….

वृक्षों के ही औषधि तत्वों में ही है वह शक्ति महान , जो मानव जंगलीय जीव जन्तुओं , पशु पक्षियों को देती हैं आयु वृद्धि का दान ॥ वृक्षों की महिमा महान … ..

इसलिये मानव बन्धु वृक्षों को सदैव लगाना, इसबात का जीवन में सदैव रखना ध्यान । । वृक्षों की महिमा महान… ….

जंगल और वृक्ष व नदी संरक्षण ही शाश्वत् प्रत्यक्ष है प्राण चेतना की पहिचान …

इनसे सत्य प्रेम रखने पर ही ,जीवन का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा, ये हैं इस बात के पूर्ण परम सत्य प्रमाण । । वृक्षों की महिमा महान …

इसका रखो पूर्ण परम सत्य सदैव ध्यान । वृक्षों की महिमा महान … 

-डा० बनवारी लाल पीपर “शास्त्री”

 

Share.