Spread the love

झोपडी में रहने वाले बच्चों के विकास से ही होगा देश का विकास _ ध्रुव त्रिपाठीप्रतापपुर , देवरिया, शुक्रवार
तहसील क्षेत्र भाटपाररानी के बापू कृषक इंटर कॉलेज कड़सडवा बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव एवं मूर्ति अनावरण के साथ सरस्वती पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में स्व चंद्र देव सिंह मूल (प्रथम) संस्थापक 1952 के मूर्ति की स्थापना किया गया।आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शिक्षक एम एल सी ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि गांवों मे निवास करने वाले तथा झुगी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों के क्षैक्षणिक विकास से देश का विकास हो सकता हैं।

उन्होंने कहा कि सिर्फ राशन,किसान सम्मान निधि एवं पेंशन देने से भारत विकसित नहीं होगा।इसके लिए उच्च शिक्षण संस्थानों का विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में विकास जरूरी है। विशिष्ट अतिथि आर रमेश कुमार (आई ए एस) अपर मुख्य सचिव,(राजस्व) उत्तर प्रदेश शासन रहे।अध्यक्षता करते हुए विधायक सभाकुंवर सिंह कुशवाहा ने भी शिक्षा पर प्रकाश डाला।गायक गायिकाओं में लक्ष्मी राज,देवानंद देव, अरविन्द कुशवाहा कब भी शानदार प्रस्तुति हुई।।प्रबंधक हरिचरन सिंह कुशवाहा ने अतिथियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि महंत विनोद महाराज जी, दंडी बालक राघवेन्द्र दास जी महराज की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कवियों में वरिष्ट कवि गंगेश मिश्र अनुरागी ,कवि भूपेन्द्र त्रिपाठी,नारी शक्ति के प्रतीक कवित्री से
सलोनी उपाध्याय सिद्धार्थनगर से पधारे तीनों की रचनाओं से कार्यक्रम में चार चांद लग गया। यहां प्रबंध समिति के सभी गणमान्य,प्रधानाचार्य विनय पाण्डेय, विद्यालय के शिक्षक गण ,जयप्रकाश तिवारी, हृदयालाल शर्मा ,संतोष गुप्ता,हीरालाल कुशवाहा,मनोज वर्मा, विशंभर पाण्डेय,सुशील शाही,अमित पवार, विनोद सिंह बघेल, अमित शाही,राजवंशी पटेल,जितेंद्र सिंह, निर्मला देवी,हरेंद्र सिंह, उपेन्द्र सिंह ,मुस्ताक अंसारी, थानाध्यक्ष श्रीरामपुर डा महेंद्र कुमार,मिशन शक्ति के प्रभारी विपिन यादव सहित सैकड़ों गणमान्य एवं हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share.