सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर हो पीएसपी का गठन : डॉ प्रभात
■ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पूरे ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर होगा पीएसपी गठन
देवरिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ प्रभात रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचओ व संगीनी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पीएसपी (पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म) का गठन कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
एमओआईसी डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि वर्तमान ब्लॉक के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सेमरी, बंजरिया, महुअवा बुजुर्ग, रामपुर शुक्ल और गरीब पट्टी पर पीएसपी का गठन किया गया है। अब पीएसपी मॉडल के तहत ब्लॉक के अन्य सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के नेतृत्व में पीएसपी का गठन किया जाना है। इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए जिससे फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी और उससे बचाव की बात कर लोगों में समझ बनाने के लिए जागरूकता के माध्यम से जन-जन तक साझा किया जा सके। सहायक मलेरिया अधिकारी हसम्तुल्लाह खान ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के नेतृत्व में एएनएम, ग्राम प्रधान, आशा, फाइलेरिया मरीज, आंगनबाडी, कोटेदार, एसएसजी के सहयोग से पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) का गठन किया गया है, जो फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब इसका गठन सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर किया जाएगा है। पीएसपी के माध्यम से सभी बीमारियों के प्रति क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने में बहुत ही सहायक होगा। पीएसपी के माध्यम से फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता गतिविधियों, एमएमडीपी प्रशिक्षण, एमडीए अभियान सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहयोग करेगा।
प्रशिक्षण में पीएसपी गठित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के पीएसपी सदस्यों ने अनुभव भी साझा किया। पीएसपी सदस्य सीएचओ अनुराधा ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ग्राम प्रधान, आशा, टीबी चम्पियन, आंगनबाडी, शिक्षक, कोटेदार, फाइलेरिया मरीज और वालेंटियर के सहयोग से पीएसपी का गठन हुआ है फाइलेरिया सहित अन्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में अन्य हितधारकों का सहयोग मिल रहा है। डीसीजी सदस्य ग्राम प्रधान नवल किशोर ने कहा कि सभी हितधारकों के सहयोग से पंचायत बैठक, जागरूकता कार्यक्रमों और सार्वजनिक मंच पर में समुदाय को फाइलेरिया बीमारी सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करते हैं।
प्रशिक्षण में सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन भारती, सहयोगी संस्था के सीफार जिला प्रतिनिधि नीरज, बीपीएम नागेद्र मल्ल, बीसीपीएम आशुतोष त्रिपाठी, बीएचडब्लू राकेश सहित सीएचओ, एएनएम, आशा संगिनी मौजूद रहीं।





