कैलिया पुलिस ने केश नंबर 218/25 के वारंटी को किया गिरफ्तार
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कैलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कोच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में थाना कैलिया पुलिस टीम ने वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक द्वय रूपेन्द्र कुमार एवं संतोष सिंह द्वारा अपराध संख्या 83/16, धारा 325/323/504/506 आईपीसी में वांछित वारंटी अतर सिंह पुत्र ललई निवासी ग्राम खुटेला को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






