भारतीय मजदूर संघ का 21वां महाअधिवेशन 6 से 8 फरवरी तक पुरी (ओडिशा) में आयोजित

जालौन से जिला अध्यक्ष आर.एन. गुबरेले करेंगे प्रतिनिधित्व
पुरी (ओडिशा) स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर नगरी में भारतीय मजदूर संघ (BMS) का 21वां महाअधिवेशन आगामी 6, 7 और 8 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है।

यह तीन दिवसीय महाअधिवेशन वीआईपी सूट्स, पुरी में संपन्न होगा, जिसमें देशभर से श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इस महाअधिवेशन में श्रमिकों के अधिकार, रोजगार सुरक्षा, सामाजिक न्याय, औद्योगिक नीतियां, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याएं, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा तथा श्रम कानूनों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। साथ ही संगठन की भावी रणनीति, कार्ययोजना एवं प्रस्तावों पर भी चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) से भारतीय मजदूर संघ उरई-जालौन के जिला अध्यक्ष आर.एन. गुबरेले इस महाअधिवेशन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने पुरी रवाना होंगे।

उनके प्रतिनिधित्व से जालौन जिले के श्रमिकों की समस्याएं और सुझाव राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखे जाएंगे।
महाअधिवेशन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी करेंगे। कार्यक्रम में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सदस्यता विस्तार और श्रमिक हितों की रक्षा को लेकर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
भारतीय मजदूर संघ के इस अखिल भारतीय महाअधिवेशन को लेकर श्रमिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। जगन्नाथपुरी की पावन भूमि पर होने जा रहा यह आयोजन श्रमिक एकता और अधिकारों की दिशा में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters