महेंद्ररा पिकअप पे लदा 3 गायबंस के साथ किया गया गिरफ्तार 4युवक
प्रतापपुर (देवरिया )पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया द्वारा अपराध एवम अपराधियों की रोकथाम व बिहार राज्य को होने वाले अबैध शराब व पशु तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान ‘‘आप्रेशन शिकंजा’’ में दिये गये आदेश – निर्देश के क्रम में एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ( दक्षिणी) के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया द्वारा गठित टीम के द्वारा आज दिनाक 06.02.2026 को सुबह 03.40 बजे के करीब बैकुण्ठपुर रामपुर प्रतापपुर चीनी मिल कालोनी के पास से मुखबीर खास की सूचना पर एक अदद चार पहिया वाहन महिन्द्रा बोलेरो पिकप में कुल 03 राशि गौवंशीय पशुओ को क्रूरता पूर्वक लादकर मैरवा के रास्ते सिवान बिहार ले जाने हेतु लादते हुए 04 नफर अभियुक्तगण क्रमश 01.हरेकृष्ण पुत्र रामअधार निवासी बंगरा बाजार थाना खामपार जनपद देवरिया उम्र 36 वर्ष, 02. छोटेलाल पटेल पुत्र श्री अनिरुद्ध पटेल साकिन मिश्रौली थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 26 वर्ष, 03. संदीप पाल पुत्र अजय पाल साकिन लाखोपार थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष, 04. दिनेश गिरि पुत्र राजदेव गिरि साकिन माली छापर थाना खामपार जनपद देवरिया उम्र करीब 29 वर्ष को 04 अदद मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया है कि हम लोग उत्तर प्रदेश से अवारा गोवंश पशुओ को पकड़कर पिकप में लादकर बिहार प्रान्त में मैरवा बार्डर के रास्ते ले जाकर वध हेतु ऊचे दामो में बेचकर अच्छा खासा लाभ कमाते है।




