मोठ ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की बैठक सम्पन्न, मिशन शक्ति पर दिया गया विशेष जोर

चिरगांव विकास खंड ग्राम नंद खास। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के बैनर तले ग्राम नंद खास स्थित विद्यालय परिसर में गोष्ठी एवं आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश उदैनिया ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिरगांव थाना अध्यक्ष राहुल सिंह राठौर तथा महिला कांस्टेबल राखी वर्मा रहे। इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। अतिथियों ने उपस्थित पत्रकारों एवं ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया।
गोष्ठी में जिला अध्यक्ष झांसी जय पाल सिंह गुर्जर, जालौन जिलाध्यक्ष अमित दूरवार सहित संगठन के अनेक पत्रकार बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर शराफत बेग, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, चालक अनिल कुमार कटियार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश चतुर्वेदी, विवेक तिवारी, धर्मेन्द्र उदैनिया, दयासागर एवं मान सिंह दांगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
अंत में मंडल महामंत्री पंकज रावत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार एकता के संकल्प के साथ हुआ।
रिपोर्ट: जय पाल सिंह गुर्जर, समथर

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI