मातृशक्ति बच्चो को संस्कारवान वनाये तभी परिवारो मे खुशियां आयेगी – थानाध्यक्ष
■ प्रशासन पत्रकार और पब्लिक एक दूसरे के पूरक है कहा मीडिया प्रभारी ने
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
झांसी आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ जनपद झांसी के बैनर तले चिरगांव के नन्दखास मे एक विचार गोष्ठी का आयोजन आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष चिरगांव राहुल सिंह राठौर के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुई है
विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंचस्थ रहे सीनियर सब इंस्पेक्टर आनन्द कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर शराफत बेग, प्रदेशीय कार्यकारिणी सदस्य अवधेश चौबे, जिलाध्यक्ष जालौन अमित दूरवार आदि
संचालन की व्यवस्था सभाली मण्डल महामंत्री पंकज रावत ने! गोष्ठी का विषय रहा महिला सशक्तीकरण, साइबर अपराध एवं जागरूकता, यातायात नियमों का पालन
मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर ने कहा किसी भी अपराध और ठगी से बचने के लिये हम सब का जागरूक रहना वेहद जरूरी है माताओ को चाहिये कि वे अपने बच्चो मे संस्कार डाले जिससे पारिवारिक जीवन मे खुशियो से भरा रहे
अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने कहा प्रशासन, प्रेस और पब्लिक एक दूसरे के पूरक है समाज हित मे सभी को मिलकर कार्य करना होगा
आभार ज्ञापित किया जिलाध्यक्ष ग्रामीण जयपाल सिंह गुर्जर ने! इस दौरान पत्रकार राजा चतुर्वेदी, मान सिंह दांगी, जिला सचिव विवेक तिवारी रिंकू महाराज, मुख्य आरक्षी अशोक यादव, जिला मीडिया प्रभारी दयाशंकर विश्वकर्मा , रमापति,महिला आरक्षी राखी वर्मा,रजनी, अशोक देवी, मोहिनी सहित बडी संख्या मे महिला पुरूष उपस्थित रहे!






