चिरगांव में धूमधाम से मनाया गया पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव का जन्मदिन
रिपोर्ट: अनुराग तिवारी
चिरगांव नगर में पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम शिव टेंट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें रायसेनिया बाबा संस्थान और जिला पंचायत पहाड़ी प्रतिनिधि नरेश यादव ‘बब्बा’ की टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और नेता जी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रायसेनिया फाउंडेशन के छात्र-छात्राओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी जीवंत हो गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन ने समाज सेवा और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया, जिससे कार्यक्रम को विशेष महत्व मिला।





