नाथद्वारा में स्व. तिलकेश शर्मा की शोक सभा, राजस्थान शासन प्राप्त शोक पत्र पढ़े गए
नाथद्वारा। स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट तिलकेश जी शर्मा के निधन के तीसरे दिन आयोजित श्रद्धांजलि सभा (शोक सभा) में उपस्थित गणमान्यजनों, अधिवक्ताओं एवं समाज के लोगों ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक सरल, विनम्र और समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया।
सभा के दौरान राजस्थान शासन से प्राप्त शोक पत्र भी पढ़कर सुनाए गए, जिनमें स्वर्गीय तिलकेश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान, आदर्शों और व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।






