जागरूकता ही बचाव: ग्राम नरी में यातायात व साइबर सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां | उरई (जालौन)
जनपद जालौन के सर्किल कोंच अंतर्गत ग्राम नरी में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में यातायात नियम, साइबर क्राइम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन, प्रेस और पब्लिक की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में थाना कैलिया के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटैल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. हरपाल सिंह यादव द्वारा किया गया।
गोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुई। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अवनीश पटैल ने अपने संबोधन में कहा कि “जागरूकता ही बचाव है, चाहे यातायात नियम हों या साइबर अपराध—हर व्यक्ति को सतर्क और जागरूक रहना जरूरी है।”
इस दौरान कक्षा 6 के छात्र गौतम ने भी सराहनीय पहल करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1030 और यातायात नियमों की जानकारी अपने साथियों को दी।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रुपेंद्र पाल, सहायक अध्यापक रुचिर नायक एवं मुख्य आरक्षी चालक मनोज पांडेय ने भी साइबर सुरक्षा और यातायात से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
गोष्ठी में भीम प्रकाश, संगीत वर्मा, प्रीति खरे, अर्चना नामदेव, प्रियंका राजपूत, कल्पना निरंजन, मीरा देवी, पिस्ता देवी, सिद्धार्थ कुमार, प्रसन्न परिहार, अवधेश कुमार, सद्दाम हुसैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अंत में प्रधानाध्यापक रामसनेही राजपूत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।






