पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय फेज का किया गया शुभारंभ-
■ पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूटी दस्ता को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ
उरई जालौन मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.03.2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 फेज II का शुभारंभ किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त व जागरूक बनाने तथा विभिन्न महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु महिला स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन उरई से रवाना किया गया ।
पुलिस लाइन उरई से कालपी चौराहा, अम्बेडकर चौराहा से होते हुए कोतवाली उरई से घण्टाघर से पीली कोठी, जेल रोड से होते हुए पुलिस लाइन उरई में समाप्त की गयी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा है। इसलिए आवश्यक है कि हम अपनी बेटियों को हर हाल में शिक्षित करें, ताकि वे किसी भी कार्य में सक्षम हो सकें।
आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, परंतु उन्हें और अधिक स्वावलम्बी बनाने के लिए उनमें नेतृत्व की भावना जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। यदि बेटियों में नेतृत्व की भावना विकसित होगी तो वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनकर स्वाबलम्बी व आत्मनिर्भर होंगी ।






