नव निर्वाचित बार संघ पदाधिकारियों को नववर्ष 2026 का कैलेंडर भेंट कर किया सम्मानित
उरई (जालौन)। कोच बार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान आल इंडिया पत्रकार एकता संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने नववर्ष 2026 का कैलेंडर भेंट कर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन बार संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गुर्जर के न्यू पटेल नगर स्थित आवास पर किया गया, जहां अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गुर्जर, मंत्री अवनीत श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सज्जीत जाटव एवं संयुक्त मंत्री अवनीश बूटौलिया को सम्मानित किया गया।
इस दौरान आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां एवं जिला विधिक सलाहकार निर्मल गोस्वामी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
संघ ने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज के पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए न्याय और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रिपोर्ट – निर्मल गोस्वामी
जिला विधिक सलाहकार
आल इंडिया पत्रकार एकता संघ





