थाना कैलिया पुलिस का बड़ा खुलासा, 72 घंटे में हत्या का अनावरण
उरई (जालौन) — थाना कैलिया पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्यवाही करते हुए हत्या की एक सनसनीखेज घटना का महज़ 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया गया कि कुछ दिन पहले थाना कैलिया क्षेत्र में एक अधजला शव बरामद हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटेल और उनकी टीम ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी व साक्ष्यों के आधार पर शव की पहचान की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई।
इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी:
कुलदीप दोहरे पुत्र स्व. जमुना प्रसाद (निवासी कैलिया)
अमित दोहरे पुत्र तिलक सिंह (निवासी भगवंतपुरा, थाना रेढ़र)
शीतल पत्नी कुलदीप
मिथिलेश पत्नी स्व. जमुना प्रसाद (निवासी कैलिया)
पुलिस ने अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 24/26, धारा 103(1), 238/351(2), 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पत्रकारों को दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
👉 पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
आल इंडिया पत्रकार एकता संघ, उरई जालौन






