बड़ी खबर: अवैध मानव तस्करी का खुलासा, 3 नाबालिग बच्चों को RPF ने बचाया 

देवरिया | रिपोर्ट दिनांक 16/17 अप्रैल 2026 की रात को अवध-असम एक्सप्रेस के जनरल कोच में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग बच्चों (2 लड़कियां और 1 लड़का) को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया। इनके साथ 2 वयस्क पुरुष भी मौजूद थे, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
पूछताछ के दौरान बच्चों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सद्दाम हुसैन और जाहिर हुसैन (निवासी- फोरा बाजार थाना, मौन्डू रंगून, म्यांमार) उन्हें शादी और मजदूरी के नाम पर गुवाहाटी से दिल्ली होते हुए कश्मीर ले जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, ये बच्चे मूल रूप से म्यांमार के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में बांग्लादेश में रह रहे थे।
RPF ने तत्परता दिखाते हुए सभी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना (AHT), जनपद देवरिया के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला कारागार देवरिया भेज दिया गया।
वहीं, बचाए गए बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए—
नाबालिग लड़के को राजकीय बाल सुधार गृह, गोरखपुर
और दोनों लड़कियों को बाल संप्रेक्षण नारी गृह, बाराबंकी में रखा गया है।
👉 अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह मानव तस्करी का गंभीर मामला है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share.