(यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में लगभग शत-प्रतिशत सफलता
प्रतापपुर देवरिया )जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, हाता, देवरिया के विद्यार्थियों ने लगभग शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता पूरे सत्र के दौरान पठन-पाठन, अनुशासन, कुशल मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। प्रबंधक दिनेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. उमा नाथ तिवारी और सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार गौतम, सुनील सिंह, लालचंद यादव, रितिका मिश्रा, प्रेम सागर सिंह, राजकुमार यादव, सुशील सिंह, सतेंद्र शर्मा, अंकेश कुशवाहा, विकास कुशवाहा, सुनील पासवान, प्रवीण कुमार, अखिलेश सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू कुमार प्रसाद, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, अंशु सिंह, बिट्टू शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने छात्रों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। विद्यालय परिवार का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उपयुक्त वातावरण मिले।
कक्षा 10वीं के टॉपर्स में अनुष्का सिंह ने 93� प्रिया पासवान ने 89.3� वंदना सिंह ने 85� रोशन कुमार पांडेय ने 85� प्रिंस सिंह ने 83�और आदित्य शाह ने 82�अंक प्राप्त किए।
कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में प्रिंस कुमार पाण्डेय और प्रीति सिंह ने 82�अंक हासिल किए। आदित्य राज और युवराज कुमार सिंह ने 79.4� प्रज्ञा सिंह ने 78.4� तथा रबिया खातून और वंदना ने 76�अंक प्राप्त किए।
कला वर्ग में सुशांशी सिंह ने 75.4� अंशु कुमारी ने 73� सोनम कुमारी ने 68� पवन जायसवाल ने 67� अनुराग सिंह ने 64�और गुलशन कुमार गुप्ता ने 60�अंक प्राप्त किए। सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार की ओर से मेडल, फूल माला और मिष्ठान के साथ सम्मानित किया गया।
नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए तत्पर रहेगा।



