चिरगांव प्रदर्शनी मेला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
चिरगांव (झांसी) से अनुराग तिवारी की रिपोर्ट
चिरगांव देहात में लगे भव्य प्रदर्शनी मेले में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
भीड़ को देखते हुए चिरगांव थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने मेले का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेले में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में आए लोगों से भी संवाद किया और कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत चिरगांव पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।
मेले की व्यवस्था में मेला प्रभारी के.पी. पाण्डेय और पुलिस टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं मेला संचालक बबलू भाई द्वारा वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लगातार बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन और पुलिस मिलकर मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में जुटे हुए हैं।



