चिरगांव थाने से चार सिपाहियों का स्थानांतरण, भावुक माहौल में दी गई विदाई”
झांसी के चिरगांव थाने से चार सिपाहियों का स्थानांतरण किए जाने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां माहौल भावुक नजर आया।
थाना चिरगांव में तैनात सिपाही ओमवीर सोलंकी का स्थानांतरण कोतवाली झांसी, आलोक यादव का थाना प्रेमनगर, अनिल कटियार का कोतवाली मोठ और महिला सिपाही राखी वर्मा का थाना नवाबाद किया गया है।
थाना अध्यक्ष राहुल राठौर ने सभी सिपाहियों को विदाई देते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार और पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से सिपाहियों को विदा किया और उनके कार्यकाल को याद किया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने सभी स्थानांतरित सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए खुशी-खुशी विदाई दी।





