Spread the love

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

लखनऊ। Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव (39) का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव, Aparna Yadav के पति थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इससे पहले 30 अप्रैल को भी उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद 3 मई को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच लंबे समय से पारिवारिक मतभेद और अलगाव की चर्चाएं भी राजनीतिक व सामाजिक गलियारों में होती रही हैं। हालांकि परिवार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल प्रतीक यादव की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। विभिन्न प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतक का पोस्टमार्टम King George’s Medical University (KGMU) में कराया जाएगा।
प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद राजनीतिक जगत और समर्थकों में शोक की लहर है। परिवार के आवास पर संवेदना व्यक्त करने वालों का पहुंचना लगातार जारी है।

Share.