आर आर अकेडमी में समर कैम्प का आयोजन, बच्चों को सिखाया समय का सदुपयोग
उरई/जालौन। RR Academy Bangla Coach में समर कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।
समर कैम्प में विशेष रूप से आईआईटी धनबाद से कम्प्यूटर साइंस में एमटेक कर रहे मुकुल मिश्रा तथा आर्टिस्ट राहुल कश्यप को आमंत्रित किया गया। विशेषज्ञों ने बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की उपयोगिता, आधुनिक टेक्नोलॉजी और रचनात्मक कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कैम्प के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और जो सीखा, उस पर आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप किट-कैट वितरित किए गए।
विद्यालय के मैनेजर शरद तिवारी ने बच्चों को समर वेकेशन के दौरान नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए और नियमित दिनचर्या अपनानी चाहिए।
इस अवसर पर दीक्षा, श्रेया, मोहित, मेघा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल दीपिका पंकज तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।





