Spread the love

जालौन में सम्पूर्ण समाधान दिवस: 168 शिकायतें पहुंचीं, 8 का मौके पर निस्तारण, शेष के समाधान के निर्देश

जालौन। तहसील जालौन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 168 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति, पंचायत, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में से लगभग 20 मामलों के निस्तारण के लिए विभागीय टीमों का गठन किया जाएगा, जो मौके पर पहुंचकर जांच करेंगी तथा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें ग्रामीण क्षेत्रों से विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सामने आईं। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, आवास, शौचालय, बिजली आपूर्ति तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा और शीघ्र समाधान की मांग की।
अधिकारियों ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे और प्रशासन से सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
बाइट – एसडीएम रिंकू सिंह राही

रिपोर्ट : महेश चौधरी, जालौन

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.