जालौन: देवरी-खनुआ के बीच सर्विस रोड पर घायल अवस्था में मिला बाइक सवार, पुलिस ने अस्पताल भिजवाया
जालौन। देवरी और खनुआ के बीच सर्विस रोड पर सोमवार को एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घायल के पास मिली बाइक का नंबर UP 92 A 2580 बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह सड़क दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से युवक घायल हुआ है।
रिपोर्ट फोकस न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी जालौन






