Spread the love

जालौन से बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ लगभग 100 श्रद्धालुओं का जत्था, पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

जालौन। आस्था और श्रद्धा के पावन पर्व पर जालौन नगर से सोमवार को लगभग 100 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के प्रस्थान के अवसर पर नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
यात्रियों का जत्था नगर के द्वारकाधीश मैदान से रवाना होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए देवनगर चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। पूरा मार्ग “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा।
देवनगर चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, मधु सिंगल, पुनीत मित्तल, दीपक मित्तल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने अमरनाथ यात्रियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

श्रद्धालुओं ने भी बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक यात्रा है। श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच जत्था अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

रिपोर्ट: महेश चौधरी, फोकस न्यूज़ 24×7, जालौन

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.