माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन को वैवाहिक वर्षगांठ पर मिलीं शुभकामनाएं
जालौन। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सुखद, स्वस्थ और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि आने वाला प्रत्येक नया दिन उनके जीवन में नई सफलताएं, अपार खुशियां और निरंतर प्रगति लेकर आए। साथ ही मां जालौन वाली माई से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा सदैव विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं उनके परिवार पर बनी रहे तथा उन्हें वैभव, ऐश्वर्य, उत्तम स्वास्थ्य, यश, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त हो।
इस अवसर पर समर्थकों ने विधायक के उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की भी कामना की।






