Spread the love

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जालौन। थाना कोटरा सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखने के लिए 10 शिकायतकर्ताओं से रैंडम फीडबैक भी लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters