Spread the love

डॉ. रामनिवास तिवारी आशुकवि का नाम तीसरी बार अमेरिकी समाचार पत्र में प्रकाशित, बुंदेलखंड का बढ़ाया मान

निवाड़ी (मध्य प्रदेश)। गढ़कुडार निवासी प्रख्यात साहित्यकार एवं आशुकवि डॉ. रामनिवास तिवारी का नाम तीसरी बार अमेरिका (यूएसए) के समाचार पत्र में प्रकाशित होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

उन्होंने जिया मां साहित्य मंच, बेंगलुरु की 50वीं काव्य सरिता में सहभागिता करते हुए अपनी रचना का प्रभावशाली पाठ किया। इस कार्यक्रम का समाचार अमेरिका के हिंदी समाचार पत्र “हम हिंदुस्तानी” में उनके नाम एवं फोटो सहित प्रकाशित किया गया।
डॉ. रामनिवास तिवारी देशभर के अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंचों पर अपनी काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें अब तक लगभग 2200 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि गढ़कुडार, जिला निवाड़ी ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।
इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय मां गिद्ध वाहिनी देवी की असीम कृपा को देते हुए कहा कि उनका प्रयास आगे भी साहित्य के माध्यम से देश और क्षेत्र का नाम रोशन करना रहेगा।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे निवाड़ी जिले में उनकी इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गौरव का वातावरण है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters