थाना एट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने लूट का अनावरण कर 03 अभियुक्त दबोचे
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ
उर ई जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक डा ईशान सोनी के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अपराध और अपराधियो के खिलाफ अभियान के तहत सी ओ कोच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष एट शिवशंकर सिंह व स्वाट टीम प्रभारी रिंकू चौधरी की टीम ने लूट का अनावरण कर तीन अभियुक्तो को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया।
मुकद्दमा अपराध संख्या 93/2026 धारा 309(4), 352 मे वांछित चल रहे विवेक कुमार पुत्र वाल किशन अहिरवार निवासी रतोसा,थाना उल्दन जनपद झांसी, विनय कुमार पुत्र मुकेश निवासी सिजवा थाना टोडीफतेहपुर जिला झांसी, साकिर पुत्र हजरत निवासी हाटी थाना उल्दन को एक बुलेरो कार, लूट के रुपये और तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
उक्त प्रकरण मे अपर पुलिस अधीक्षक डा ईशान सोनी ने पत्रकारो को विस्तृत जानकारी दी





