पीस कमेटी की बैठक हुई सपन्न
बनकटा /देवरिया। जनपद देवरिया के विकासखंड बनकटा अंतर्गत श्रीरामपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष ने की। इसमें क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेशों को साझा करने से बचें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
बैठक में आगामी त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस प्रशासन से संपर्क करें।






