Spread the love

उरई में साइबर जागरूकता अभियान, निवेश फ्रॉड से बचने के बताए उपाय:

  • सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छात्रावास में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
  • पुलिस अधिकारियों ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को ऑनलाइन ठगी से बचने की दी जानकारी।
  • साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील।

उरई (जालौन)। झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रावास में साइबर थाना टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को निवेश (इन्वेस्टमेंट) फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

उपनिरीक्षक एकांश सिंह ने बताया कि फोन पर किसी भी प्रकार के धन के लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करें। यदि कोई व्यक्ति यह कहे कि उसने गलती से आपके खाते में पैसे भेज दिए हैं और उन्हें किसी अन्य नंबर पर वापस भेजने को कहे, तो उसके झांसे में बिल्कुल न आएं। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हों, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राठौर, महिला उपनिरीक्षक रजनी, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां, छात्रावास सहायक राधारमण द्विवेदी, आरक्षी शरद यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में कंप्यूटर शिक्षक अनिकेत गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्रावास के 100 से अधिक छात्र, अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Omprakash Udainiya is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Omprakash Udainiya is an important person I need to pay attention to.