जालौन में भारत विकास परिषद ने मनाया हरियाली तीज पर्व, सुंदरकांड पाठ में की लोककल्याण की प्रार्थना
जालौन। भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन की महिला सदस्यों द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर हरियाली तीज पर्व का रंगारंग आयोजन किया गया। स्थानीय नटराज टॉकीज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, सावन गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्व का उल्लास मनाया।
महिला संयोजिका श्रीमती ऊषा गुप्ता, सहसंयोजिका श्रीमती साधना श्रीवास्तव सहित शाखा की महिला सदस्यों ने झूला झूलते हुए एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हरियाली तीज कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों एवं मातृशक्ति की सहभागिता से गौरव कस्तवार के संयोजकत्व में सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोककल्याण और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अनंत गुप्ता, सचिव अनुरुद्ध विश्नोई ‘नीटू’, कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी, संरक्षक सुनील गुप्ता, अनिल माहेश्वरी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, प्रेम कुमार गुप्ता, कल्लू बजाज, अश्विनी द्विवेदी, अरविंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, मनोज बाथम, सचिन पुरवार, पीयूष गुप्ता, मंगल सिंह चौहान, अनुराग अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, जे.पी. मिश्रा, शैलू शिवहरे, संजू साहू, विजय राठौर, वेदप्रकाश गुप्ता, संतोष पोरवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, संतोष सोनी, जितेंद्र तोमर, संतोष गुप्ता, महेश चौधरी, विवेक गुप्ता, रामजी गुप्ता, राघव गुप्ता, अखिलेश लाक्षाकार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
समारोह के अंत में भारत विकास परिषद के संस्थापक सचिव अखिलेश गुप्ता की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
रिपोर्ट: महेश चौधरी, जालौन





