जालौन-औरैया हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
रिपोर्ट: महेश चौधरी, जालौन
जालौन, उत्तर प्रदेश। जालौन-औरैया हाईवे पर ग्राम प्रतापपुरा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक रांग साइड में आ गया और बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।





