Spread the love

जिला बदर आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

जालौन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेंढ़र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी को अवैध 12 बोर तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह जिलाधिकारी के जिला बदर आदेश के बावजूद थाना क्षेत्र में मौजूद था।

मामला रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा का है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर की रात उपनिरीक्षक विजय कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मानपुरा मोड़ नहर पुलिया से करीब 20 मीटर आगे ग्राम मानपुरा की तरफ सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान पवन सिंह गुर्जर पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम मानपुरा, थाना रेंढ़र, उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक पवन सिंह गुर्जर जिला बदर किया गया था और जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद थाना क्षेत्र में मौजूद मिला। इसके बाद अवैध हथियार की बरामदगी और जिला बदर आदेश के उल्लंघन के आधार पर रेंढ़र थाने में मु0अ0सं0 84/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में—
उ0नि0 विजय कुमार,
उ0नि0 नरेन्द्र कुमार,
हे0का0 283 शिवसरन,
का0 663 नवीन कुमार,
का0 514 विशाल,
का0 195 मो0 साहिल,
और का0 1787 अनिकेत
शामिल रहे।
रेंढ़र पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।)

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters