Spread the love

चोरी की मोटरसाइकिल व फर्जी नंबर प्लेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्ता

प्रतापपुर देवरिया। थाना श्रीरामपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर परसौनी दीक्षित मोड़ के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमोद कुमार पुत्र स्व. शिवनन्दन राम, निवासी सिसवा, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार), उम्र करीब 41 वर्ष के रूप में हुई है। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। वाहन पर लगी नंबर प्लेट की जांच करने पर वह फर्जी मिली।

 

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या BR28Y4098, फर्जी नंबर प्लेट BR29AM1491 तथा जामा तलाशी में 2,690 रुपये नकद बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि बरामद वाहन के संबंध में बिहार के थाना माझागढ़, जनपद गोपालगंज में पहले से संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज है।

 

मामले में थाना श्रीरामपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 161/2026, धारा 2(30), 317(2), 341(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

Share.