Spread the love

जालौन तहसील सभागार में किसानों को फसल क्षति मुआवजे के प्रमाण पत्र वितरित

■ बारिश से फसलें बर्बाद होने और मकान ढहने से प्रभावित किसानों को राहत, मुआवजा राशि खातों में पहुंचेगी

जालौन। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से किसानों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देने की पहल की गई। जालौन तहसील सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को फसल क्षति मुआवजा वितरण कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। वहीं, कुछ स्थानों पर मकान धराशायी होने और पशुओं की मृत्यु से भी लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत मुआवजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को मुआवजा राशि से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों के अनुसार, स्वीकृत मुआवजा राशि संबंधित किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें बारिश से हुए नुकसान के बाद आर्थिक राहत मिल सकेगी।

इस अवसर पर एसडीएम राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव तिवारी, विधायक प्रतिनिधि आशू चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन तथा चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मित्तल सहित राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो और सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने तथा उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

रिपोर्ट: महेश चौधरी, जालौन

Focus News 24×7 | जनहित की खबर, जन-जन तक

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters