Spread the love

न्याय को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की अहम बैठक संपन्न

■ 01 नवम्बर 2026 को होगा मेगा विधिक सहायता एंव सेवा शिविर का आयोजन- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी

आज माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री धनेन्द प्रताप सिंह के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव के कुशल नेतृत्व में एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/गैगंस्टर, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,/मेगा शिविर श्री नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी के अध्यक्षता में आगामी 01 नवंबर 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर के भव्य सफलता हेतु जनपद के समस्त विभागों के साथ विकास भवन के सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित जिले के समस्त विभागों के साथ दिनांक 01.11.2026 स्थान जनपद न्यायालय के प्रांगड में होने वालेे वृहद मेगा शिविर/जागरूकता शिविर के भव्य आयोजन/सफलता हेतु समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय से जोड़ने के उद्देश्य से समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की जानकारी पहुंचाना और निशुल्क विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

बैठक के दौरान निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालतों तथा आगामी 01.11.2026 को आयोजित होने वाले मेगा एवं वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अर्चना द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों से आह्वान किया कि वे गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों, निराश्रितों एवं जरूरतमंद वर्गों तक उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी सक्रिय रूप से पहुंचाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति अज्ञानता के कारण न्याय से वंचित न रह जाए।

साथ ही मध्यस्थों को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों के समाधान के लिए प्रेरित किया गया, जिससे न्यायालयों पर बढ़ते बोझ को कम किया जा सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इसी क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 12.12.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जनपद के समस्त विभागों को अभी से मामलों को चिन्ह्रित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Share.