खनिज माफिया पर चला कानूनी हंटर, एसडीएम राकेश सोनी ने पकड़े 6 ओवरलोड डंपर
जालौन। खनिज के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए छह डंपरों को पकड़ा है। एसडीएम जालौन राकेश सोनी ने भिटारा रोड पर वाहनों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम राकेश सोनी ने भिटारा रोड पर डंपरों को रोककर ओवरलोडिंग और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान कुछ वाहन चालक मौके पर आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी छह डंपरों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली जालौन के सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं, मामले की जानकारी खनिज विभाग एवं जिलाधिकारी को भी दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनिज परिवहन में नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: महेश चौधरी, जालौन
जन वार्ता पर Focus News 24×7






