हे मानवों, (नर नारी ,स्त्री पुरूषों) तुम ही अपनी समस्याओं के उतपन्न करता हो और निराकरण करता भी। इसलिए अपने होश को स्वयं सम्भालो अपनी अज्ञानता, अपनी कमी कमजोरियों को दूसरों पर कभी मत थोपो। स्वयं ही अपनी अज्ञानता एवं कमी कमजोरियों को अपनी बुद्धि विवेक से अपनी ही करनी करतूत से श्रम मेहनत, पौरुष पुरुषार्थ से व पूर्ण सत्य ईमानदारी की नियम नीति से अपने ऊपर आत्म नियंत्रण करके उनका निवारण करो कोई भी भूल ग़लती अगर व्यक्ति दृढ़ संकल्प करले तो समाप्त होने में देर नहीं लगेगी। अपनी कमी कमजोरियों का यही पूर्ण परम सत्य निराकरण का उपाय है।
डॉ० बनवारीलाल पीपर “शास्त्री”



