Spread the love

गुरसरांय। अखिल भारतीय विद्यार्थी गुरसराय झांसी जिला के कार्यकर्ताओं ने आदिवासी नेता एवं लोकनायक भगवान विरसा मुंडा जी की जयंती विजडम कोचिंग संस्थान में बढे धूमधाम से मनाई गई।

प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विभाग सहसंयोजक पीयूष प्रताप सिंह बुन्देला ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा जी आदिवासी समाज के नेता ही नहीं बल्कि एक स्वतन्त्रता सेनानी थे जिन्होंने देश की स्वतन्त्रता में अमूल्य योगदान दिया। प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य और तहसील संयोजक हरिशचंद्र नायक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने महज 25 साल की उम्र में अपने जीवन को इस देश के नाम कुर्बान कर दिया बिरसा मुंडा के इस बलिदान के कारण उन्हें भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के जनजातीय विद्रोहों तथा क्रांति के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है और इसलिए उन्हें ‘भगवान’बिरसा मुंडा कहा जाने लगा।

इस दौरान नगर उपाध्यक्ष विनय प्रकाश पटेल,नगर सहमंत्री आयुष त्रिपाठी,पारस नायक, राजीव सोनी, धर्मेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

Share.