Spread the love

25 हजार का इनामी अभियुक्त सलेमपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

रिपोर्ट  : असगर अली focusnews24x7.com

■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामियां अभियुक्त को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह फरार होने की फिराक में था।
इस संबंध में पुलिस एवम समाचार सूत्रों द्वारा मिली सूचना के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को बताया की संजय पनवाल नाम का अपराधी कहीं फरार होने की तैयारी कर रहा है।

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, कांस्टेबल गणेश कनौजिया, कांस्टेबल आशुतोष भारती, कांस्टेबल राकेश गोस्वामी व कांस्टेबल हरिप्रसाद यादव को लेकर पहुंचे कि पुलिस को देखते ही अभियुक्त फरार होने की कोशिश करता हुआ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके ऊपर लार थानें में मुकदमा अपराध संख्या 51/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व गौरीबाजार थाने में अपराध संख्या 59/2020 आबकारी अधिनियम व 420/467/468/471 आई पी सी के तहत मुकदमें दर्ज थे। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त संजय पनवाल पुत्र दयानन्द हरियाणा के सोनीपत के खुर्द थाना खरखौदा का रहने वाला है। सलेमपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share.