तालाब माता मंदिर पर श्रीमदभागवत कथा व श्री शनिदेव महायज्ञ का आयोजन

रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनिया focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■

गुरसरांय। तालाब माता मंदिर पर श्रीमदभागवत कथा व श्री शनिदेव महायज्ञ का आयोजन होना है। इसकी तैयारी जोरों -शोरो से चल रही है। यज्ञ स्थल व तोरण द्वार का निर्माण भी अंतिम चरण में है।

भागवताचार्य श्री कृष्णा जी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जायेगा। एवं यज्ञ का नेतृत्व आचार्य पंकज शास्त्री जी बनारस करेंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि 24 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। नौ दिन तक यज्ञ एवं श्रीमदभागवत कथा का आयोजन होगा।

यज्ञ का समापन 2 दिसंबर को पूर्ण आहूति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। कथा के पारीक्षत विनोद स्वामी एवं रश्मि स्वामी रहेगे।

आयोजन समिति के विनोद स्वामी अध्यक्ष,सुनील यादव उपाध्यक्ष,शशिकांत नीखरा कोषाध्यक्ष,राजेंद्र सोनी प्रबंधक,श्याम शिवहरे मंत्री,सदस्य प्रमोद शुक्ला,मुकेश चन्सोरिया,मंटू चौहान,पुरुषोत्तम गुप्ता,साहब सिंह घोष,मृगेंद्र घोष,राजेंद्र परिहार,पप्पू सोनी,विजय शर्मा,शिवम मुखिया,मनोज रायकवार,अर्जुन घोष,रामप्रकाश अरजरिया,बल्लू महाराज,छोटेलाल भगत जी,दीपक श्रीवास,सौरभ पिपरैया,गौरव चतुर्वेदी,मनीष सेन,अखिल चौरसिया,हिमांशु गुप्ता,विजय शर्मा,रघुनाथ दाऊ,राजकुमार घोष आदि लोग कार्यक्रम को भव्यता देने में लगे हुए हैं।

Share.