डॉ विनोद कुमार यादव के दिशा निर्देश में किसान मेले में कैंप का आयोजन किया गया।
************************
रिपोर्ट : अख्तर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■
भाटपार रानी देवरिया खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार मे 4 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भागवत खजड़ी वाले के जन्मदिन के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी विशाल किसान मेले का आयोजन हुआ।
जिसमें 50 सैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय खामपार कैंप लगाकर जरूरतमंदों को निशुल्क आयुर्वेद व होम्योपैथ दवाइयों का वितरण किया। चिकित्सा का संचालन के लिए आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सक एवं नोडल अधिकारी डॉ मनीष चंद्र मलिक को भेजा गया इनके साथ डॉक्टर सत्येंद्र, डॉ आनंद चौहान, डॉक्टर इमरान, स्टाफ नर्स अंजली ,सीमा यादव, फार्मासिस्ट पंकज पटेल, महेंद्र पाल, लैब टेक्नीशियन संदीप गौड़, वार्ड बॉय विजय गौड़ व पिंटू आदि मौजूद रहे।





