बार एसोसिएशन संघ भाटपार रानी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह।
————————————

रिपोर्ट  : अख्तर अली 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■

भाटपार रानी देवरिया स्थानीय तहसील सभागार में बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही भव्य रुप से मनाया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटपार रानी के यशस्वी विधायक सभाकुँवर कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि उप जिला अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय तथा पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही व चकबंदी अधिकारी राम अवध यादव, उप निबंधन अधिकारी उदेन्द्र नाथ रहे ।

नव निर्वाचित कार्यकारणी मे अध्यक्ष पद पर श्री प्रदीप कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष वृजेश कुमार श्रीवास्तव,महामंत्री धनंजय प्रताप मौर्य,पुस्तकालय अध्यक्ष अशोक चौबे,कोषा अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव,सदस्य राम नगीना पटेल व लाल सिंह यादव को यशस्वी विधायक सभा कुंवर जी के द्वारा शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने माननीय विधायक जी से तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन तथा उप निबंधन कार्यालय को तहसील परिसर में निर्माण कराने की मांग की ।

विधायक सभा कुमार कुशवाहा ने सभी अधिवक्ता गणों को यह आश्वासन दिया कि अगर मेरे फंड से बनता है तो मैं अवश्य ही आप लोग की मांग को पूरा कर दूंगा जो नियमानुसार होगा मैं अवश्य करूंगा। उप जिलाधिकारी भाटपार रानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता और बेंच का संबंध बहुत ही निकटतम संबंध होता है और यह संबंध हमेशा बरकरार रहे मैं या मेरे तहसील के सभी अधिकारी यह अवश्य प्रयास करेंगे। बार और बेंच का संबंध हमेशा मृदु रहे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता संघटन सिर्फ यहां ही नहीं पूरे विश्व में जगमगाता हुआ संगठन हैं मैं इस संगठन को तथा इस संगठन के पदाधिकारीयो को बधाई देता हूं।

उक्त अवसर पर अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार पांडे, राम नगीना सिंह ,ओमप्रकाश प्रजापति, सतीश यादव ,चंद्रशेखर सिंह, चंद्रभान प्रसाद, सुलह अधिकारी चंद्रचूर तिवारी, देवता शरण तिवारी, रामप्रवेश उपाध्याय, ओम प्रकाश उपाध्याय, सुशील ओझा, बृजेश श्रीवास्तव, राणा सिंह राठौर, राणा सिंह पटेल,भगवान दास मौर्य,प्रमोद तिवारी,विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे ।

Share.