चिरगांव रेलवे स्टेशन पर साबरमती के ठहराव को लेकर हुआ बड़ा कार्यक्रम।
- सांसद अनुराग शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर साबरमती एक्सप्रेस को किया रवाना ।
- सांसद अनुराग शर्मा एवं डीआरएम अधिकारी ने आश्वासन दिया कि कोशिश करके अन्य सभी गाड़ी परिस्थिति को देखते हुए चालू करवा देंगे।
चिरगांव रेलवे स्टेशन पर साबरमती के ठहराव को लेकर बड़ा कार्यक्रम हुआ जिसमें सांसद अनुराग शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर साबरमती एक्सप्रेस को रवाना किया। आपको बता दें कि चिरगांव में साबरमती ट्रेन ना रुकने से व्यापारियों और आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था अगर वह कानपुर जाने के लिए उनको पहले झांसी जाना पड़ता था इसके बाद वह कानपुर तक का टिकट कटा कर कहीं और जा सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा
सांसद अनुराग शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचकर कहा कि चिरगांव में काल से पहले साबरमती ट्रेन का ठहराव चिरगांव स्टेशन पर होता था लेकिन अकाल के चलते कई ट्रेनें बंद कर दी गई यह एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई थी खासतौर पर व्यापारियों के लिए लेकिन अब यहां पर हफ्ते में 3 दिन साबरमती एक्सप्रेस लखनऊ के लिए रवाना हुआ करेगी सांसद अनुराग शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर साबरमती एक्सप्रेस को रवाना किया चिरगांव स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था साबरमती एक्सप्रेस की स्वागत में वही चिरगांव वासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला क्योंकि काफी समय से तमाम व्यापारी आम पब्लिक लगातार ज्ञापन सौंपकर ट्रेन के ठहराव की मांग कर रही थी इसी दरमियान डिप्टी आरएम एवं सांसद अनुराग शर्मा को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एवं किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमाकांत निखरा ने ज्ञापन देकर
- ग्वालियर बरौनी मेल एवं
- कुशीनगर
- मुंबई वीटी एक्सप्रेस
चिरगांव स्टेशन पर रुकवाने के लिए लिखित रूप से ज्ञापन दिया
जिस पर सांसद अनुराग शर्मा एवं डीआरएम अधिकारी ने आश्वासन दिया कि कोशिश करके सभी गाड़ी परिस्थिति को देखते हुए चालू करवा देंगे।





