श्री राम महायज्ञ, श्रीराम कथा एवं श्रीरामलीला का भव्य आयोजन

🖋️रिपोर्ट – अनुराग तिवारी, पत्रकार

झांसी जनपद के चिरगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंगरा बंगरी में श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण वातावरण के बीच श्री राम महायज्ञ, श्रीराम कथा व श्रीरामलीला का भव्य आयोजन किया गया। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम का नेतृत्व अरविंद बादल द्वारा किया जा रहा है, जिनकी देखरेख में समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।

कार्यक्रम में न केवल स्थानीय ग्रामीणों, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं। साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वान संत-महात्माओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया है।

पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो चुका है। श्रीरामलीला मंचन में कलाकारों ने अपनी अद्भुत अभिनय प्रतिभा से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

विशेषताएं:

श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और प्रकाश की उत्तम व्यवस्था

बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले और खिलौनों की अस्थायी दुकानें

ग्रामवासियों में रामकथा एवं श्रीरामलीला को लेकर गहरी आस्था और उत्साह

यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम न होकर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का अनुपम प्रयास बनकर उभरा है।

Share.